Bheemaiah

 हैदराबाद विश्वविद्यालय मानविकी संकाय के तुलनात्मक साहित्य केन्द्र के सहायक प्रो. डॉ. जे. भीमय्या को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वर्ष 2012-2014 के लिए रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार हर दो वर्षों के लिए केवल 100 लोगों को दिया जाता है।  इस पुरस्कार का उद्देश्य है विश्वविद्यालय/संस्थानों में कार्यरत स्थायी शिक्षकों को अपने क्षेत्र से जुडे अनुसंधानों में गति बढ़ाना अथवा शोध मार्गदर्शन प्रशस्त करना है।  इस पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कृत शिक्षक को वेतन के अलावा अनुसंधान अनुदान के रूप में दो लाख रुपयों की धनराशि  दी जाती है।  केवल असाधारण मामलों में विशेषज्ञों की सिफ़ारिश पर कार्यकाल की अवधि और एक वर्ष के लिए बढ़ाने का प्रावधान भी है।  यह अनुदान अनुसंधान से संबंधित उपकरणों, पुस्तकों और पत्रिकाओं पर व्यय किया जा सकता है।

डॉ. भीमय्या ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से दलित एवं आदिवासी अध्ययन क्षेत्र, भारतीय साहित्य और संस्कृति अध्ययन पर किया है।