आज दि. 25 फरवरी 2026 को हैदराबाद विश्वविद्यालय के सी.वी. रामन सभागार में एक राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में हाल ही में भर्ती 55 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से यह राजभाषा परिचय कार्यशाला आयोजित की गई।

इसका संचालन आईआरडीएआई के हिंदी अधिकारी श्री. रवि रंजन जी ने किया। आपने प्रतिभागियों को राजभाषा हिंदी की यात्रा के साथ-साथ संवैधानिक उपबंधों, नियम-अधिनियम आदि से भी परिचित कराया।

वक्ता ने हिंदी के आईटी टूल्स और टंकण संबंधी जानकारी भी दी। प्रतिभागियों ने भी इस रोचक और सूचनापरक कार्यशाला से लाभ उठाया। कार्यशाला के अंत में श्री. रवि रंजन ने पढ़ाए गए विषय के आधार पर एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय की हिंदी अधिकारी डॉ. श्री ज्ञानमोटे ने सह-वक्ता के रूप में इस कार्यशाला में प्रतिभागिता की।