आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी), हैदराबाद विश्वविद्यालय ने तेलंगाना पुलिस के महिला सुरक्षा विंग के सहयोग से अपने साहस – लिंग संवेदीकरण पहल के अधीन चौथे कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 25 अगस्त, 2026 को दोपहर 3 बजे जीव विज्ञान संकाय (एसएलएस) के सभागार में आयोजित किया गया। संकाय के विभिन्न विभागों के छात्र बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

सुश्री आसिया शेरवानी, प्रमुख वक्ता – साहस टीम, महिला सुरक्षा विंग, तेलंगाना पुलिस और अधिवक्ता सुश्री श्रावणी, सदस्य – साहस ने छात्रों को संबोधित किया। वक्ताओं ने पॉश अधिनियम, यौन उत्पीड़न के मामलों के प्रकार और संस्थागत आईसीसी को ऐसी शिकायतों की रिपोर्ट कैसे करें, इन विषयों के बारे में विस्तार से बताया। कई छात्रों की सक्रिय भागीदारी से कार्यशाला सफल रही। आईसीसी की अध्यक्ष प्रो. ललिता गुरुप्रसाद; आईसीसी की सदस्य श्रीमती वाई. अरविंदा, आईसीसी की संयोजक डॉ. श्री ज्ञानमोटे और आईसीसी की छात्र प्रतिनिधि सुश्री साई प्रणति ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
