हैदराबाद विश्वविद्यालय, वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर पी.बी. कीर्ति के निर्देशन में पीएच.डी. कर रही सुश्री साक्षी रामपुरिया वर्ष 2016-2017 के लिए फुलब्राइट नेहरू डॉक्टोरल रिसर्च फैलोशिप से सम्मानित की गई हैं. इस फैलोशिप के द्वारा वह 9 महीनों के लिए मिसौरी विश्वविद्यालय, कोलंबिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में पौधों के अजैविक और जैविक तनाव प्रतिक्रियाओं के बीच परस्पर संबंधों पर अनुसंधान करेंगी.
इससे पूर्व सुश्री रामपुरिया ने राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र, वनस्पति जैव प्रौद्योगिकी, आईएआरआई, नई दिल्ली में एनएआईपी की परियोजना ‘Bioprospecting of genes and allele mining for abiotic stress tolerance’ को अपनी परास्नातक शोध प्रबंध परियोजना के रूप में संपन्न किया. इसके अलावा सुश्री रामपुरिया ने अपने परास्नातक कार्यक्रम के दौरान समग्र प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक हासिल किया था.
अपने विस्तृत पाठ्यक्रमों एवं अनुसंधान कार्य के अतिरिक्त सुश्री रामपुरिया पेंटिंग करने में, उपन्यास पढ़ने में, फिल्में देखने में और संगीत सुनने में रुचि रखती हैं.