4 अगस्त, 2026 को आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने तेलंगाना पुलिस की महिला सुरक्षा विंग के सहयोग से ‘साहस’ नामक एक लिंग संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कार्यस्थलों को सुरक्षित बनाना है। इस शृंखला का यह पहला कार्यक्रम रसायन विज्ञान संकाय में वहाँ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था।

प्रोफेसर समर कुमार दास, अध्यक्ष – रसायन विज्ञान संकाय ने स्वागत भाषण दिया। आईसीसी – है.वि.वि. की अध्यक्ष प्रो. ललिता गुरुप्रसाद ने वक्ता सुश्री आसिया शेरवानी और उनकी टीम सुश्री श्रावणी और श्री. नितिन का परिचय कराया।
सुश्री शेरवानी ने PoSH अधिनियम, 2013 के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया और छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उनसे बातचीत की। इस इंटरैक्टिव सत्र से सभी प्रतिभागियों को बहुत लाभ हुआ जिसमें छात्र, प्रशासनिक कर्मचारी और संकाय सदस्य शामिल थे। प्रो. सुवाशीष राणा, सदस्य-आईसीसीसी; सुश्री कंदि पूजिता, छात्र सदस्य-आईसीसी और डॉ. श्री ज्ञानमोटे, संयोजक-आईसीसी भी उपस्थित थे।

आईसीसी – है.वि.वि. द्वारा आने वाले कुछ सप्ताहों में हैदराबाद विश्वविद्यालय के अधिकांश स्कूलों में इस तरह के लिंग संवेदीकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।