आज दि. 01.09.2026 को हैदराबाद विश्वविद्यालय में ‘हिंदी माह’ का शुभारंभ कार्यालय की प्रमुख अर्थात् कुलपति महोदया प्रो. जे. अनुराधा ने दीप प्रज्वलन करके किया।

इस अवसर पर हिंदी अधिकारी ने ‘भारती बहुभाषी अनुवाद टूल’ पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों हेतु एक कार्यशाला भी आयोजित की। इस कार्यक्रम और कार्यशाला में बड़ी संख्या में शामिल हो कर सभी अधिकारियों ने इसे सफल बनाया।

इस अवसर पर बोलते हुए कुलसचिव महोदय डॉ. देवेश निगम ने कहा कि कंठस्थ 2.0 से भारती बहुभाषी अनुवाद टूल में बहुत सुधार हुआ है और अब यह अधिक आसान बन गया है। उन्होंने अपील की कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयीन कार्य में इस टूल का अधिकाधिक प्रयोग कर राजभाषा संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करें।

प्रतिभागियों के प्रश्नों के समाधान के उपरांत यह कार्यशाला संपन्न हुई।